जमाना चाहें कितना भी बदल गया हो लेकिन आज भी देश की महिलाओं पर होने वाले शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़क हो या ऑफिस महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। जिसका ताजा उदाहरण एक बार फिर से देखने को मिला है।
समाचार एजेंसी ANI की ख़बर के मुताबिक, मुंबई में मंगलवार(17 अक्टूबर) यानि धनतेरस के दिन एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और बेरहम से पीटा गया था। लड़की पर इतनी बुरी तरह हमला किया गया कि लड़की सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। इस घटना का पूरा वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि, जब युवक इस वारदात को अंजाम दे रहा रहा था। तब वहां पर कई महिलाएं भी दिख रही है। लेकिन किसी ने हमलावर को रोकने या पकड़ने के हिम्मत नहीं दिखाई, बस तमाशबीन बन देखते रहें।
देखिए घटना का वीडियो:
#WATCH #CCTVVisuals: Minor girl allegedly molested in #Mumbai on Oct 17, beaten up as she protested. Case registered by Nehru Nagar Police pic.twitter.com/Qo2T8VZCN4
— ANI (@ANI) October 20, 2017
ख़बरों के मुताबिक, मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की नाबालिग है और छेड़छाड़ का विरोध करने के कारण उसे इस तरह मारपीट का शिकार होना पड़ा है। मामले की एफआईआर नेहरू नगर पुलिस थाने में दर्ज हुई है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 324 (चोट पहुंचाने की कोशिश) और 506 (धमकी देने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन इस फुटेज ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।