भीड़-भाड़ वाले बाजार में लड़कियों और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुआ यह शख्स, वीडियो हुआ वायरल

0

गणेश चतुर्थी वाले दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत कर रहा है। इसके हौंसले इतने बुलंद थे कि इसने कई महिला को अपनी इस गिरी हुई हरकत का शिकार बनाया।

फोटो- thenewsminute

दरअसल, मामला हैदराबाद शहर में गणेश चतुर्थी वाले दिन का है। पूजा के लिए भीड़-भाड़ वाले मार्केट एरिया में इकट्ठा हुए थे और इसी भीड़ का मौका देख लाल शर्ट पहने एक शख्स नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत कर रहा है। फिलहाल, पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

The News Minute की ख़बर के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि गणेश चतुर्थी के दिन महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सादे कपड़ों में टीम तैनात कर रखी थी जो शक के दायरे में आए मनचलों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रही थी।

इसी वीडियो रिकॉर्डिंग में एक ऐसा शख्स कैद हो गया जिसने बद्तमीजी की सारी हदें पार कर दीं, पुलिस ने अब इस लड़के की वीडियो क्लिपिंग जारी की है। पुलिस ने महिलाओं के साथ गलत हरकत करने के आरोप में उस दिन 30 लड़कों को गिरफ्तार किया था।

इस वीडियो में दिख रहा है कि, लाल रंग की शर्ट पहने एक लड़का भीड़ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। पहले ये लड़का एक लड़की को पीछे से गलत तरीके से छूता है, ठीक इसी तरह की हरकत वो एक और महिला के साथ करता है।

इसके हौंसले इतने बुलंद थे कि इसने कई महिला को अपनी गिरी हुई हरकत का शिकार बनाया। बता दें कि, अब इस लड़के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आप भी देखिए लाल टीशर्ट पहने एक शख्स का शर्मनाक वीडियो

https://youtu.be/AvvVqYCtQqA

Previous articleKarnataka Home Minister hits out at Prasad over charge on journalist killing
Next articleहाईकोर्ट ने NSUI प्रत्याशी रॉकी तुसीद को चुनाव लड़ने की दी इजाजत, DU ने रद्द कर दिया था नामांकन