लाख कोशिशों के बाद भी देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका ताजा मामला पंजाब से सामने आया है जो की इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है।
समाचार एंजेसी ANI के द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में आप देख सकते है कि, एक महिला को कुछ लोग बुरी तरह पीट रहे हैं। खबरों के मुताबिक, महिला को उसका देवर अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हॉकी स्टिक से पीट रहा है। कथित तौर पर महिला को लड़की को जन्म देने और दहेज की वजह से पीटा गया।
ANI के मुताबिक, यह घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया हैै। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की शादी दलजीत सिंह नाम के शख्स से शादी हुई थी। महिला ने कुछ दिन पहले लड़की को जन्म दिया जिसको उसके ससुरालवाले अपनाने को तैयार नहीं थे।
महिला इस वक्त अपने पति से अलग रह रही थी, महिला जहां रह रही थी वहीं उसके देवर ने आकर हमला किया। कथित तौर पर उसको दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था।
देखिए वीडियो:
#WATCH: Woman beaten up brother-in-law & friends in Punjab's Patiala allegedly for giving birth to girl&over dowry demands, 2 arrested(14/7) pic.twitter.com/d0mpjl0EO6
— ANI (@ANI) July 15, 2017