हर दिन मंदी की खबर और हर दिन BJP सरकार की खामोशी, दोनों बेहद खतरनाक: प्रियंका गांधी

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर गुरुवार (5 सितंबर) को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे।

प्रियंका गांधी
फाइल फोटो: प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, “काउंट डाउन…. हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैं।” उन्होंने दावा किया, “इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।”

अपने इस ट्वीट के साथ प्रियंका गांधी ने एक वेबसाइट की खबर शेयर की है जिसमें ऑटो सेक्टर के खराब हालत का जिक्र हैं। कांग्रेस महासचिव ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, अर्थव्यवस्था में सुस्ती के चलते अगस्त महीने में ट्रकों की बिक्री में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है।

उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतें बढ़ाई जाने को लेकर बुधवार को कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहा था कि, “पहले महँगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महँगी बिजली की मार: उप्र की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है। क्यों? खजाने को खाली करके भाजपा सरकार अब वसूली जनता पर महँगाई का चाबुक चला कर रही है। कैसी सरकार है ये?”

Previous articleTwo killed in Tarn Taran blast in Punjab, NIA likely to launch probe
Next articleपंजाब: बटाला ब्‍लास्‍ट के बाद तरन तारन में धमाका, 2 की मौत और एक घायल