पंजाब के तरण तारण जिले में गुरुवार तड़के एक खेत में विस्फोट होने से दो लोग मारे गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि वे पंडोरी गोला गांव में जमीन खोद रहे थे, तभी ये विस्फोट हुआ।
मृतक और घायल दोनों स्थानीय निवासी बताए जा रहें हैं। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हालाँकि,धमाकों के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस विस्फोट की प्रकृति क्या थी और किस कारण से यह धमाका हुआ।
बता दें कि, एक दिन में पंजाब में दूसरा बड़ा धमाका है। इससे पहले गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 23 लोग की मौत हो चुकी है। आग लगने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। गंभीर रूप से घायल लोगों को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 25,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।