हमेशा चर्चा में रहने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इन दिनों धोनी का एक डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में उनकी पत्नी साक्षी भी दिख रही हैं, जो साइड में बैठी हुई है और वे धोनी से डांस करने को कहती हैं।
इस वीडियो को सपना मोटी भवनानी ने शेयर किया है। सपना ने लिखा कि ये वीडियो तब का है जब वो सभी एक ऐड की शूटिंग कर रहे थे। तब बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की वैन में धोनी ने ये डांस किया था।
वीडियो शुरू होते समय धोनी थोड़ा शर्माते हुए दिखते हैं, लेकिन गाने की ट्यून बजते ही उनके पैर थिरकने लगते हैं।वीडियो के आखिर में धोनी मटकते हुए कैमरा के पास चले आते हैं।
धोनी इस वीडियो में ‘देसी ब्वॉयज’ फिल्म के गाने ‘झक मार के’ पर डांस कर रहे हैं। वहीं सामने बैठी साक्षी उन्हें निर्देश दे रही हैं। सपना ने वीडियो के साथ लिखा कि ये सालों में देखी गई सबसे क्यूट चीज है। बता दें कि, धोनी का यह वीडियो सोशल मीडियो पर उनके फैंन को खूब पसंद आ रहा है ओर लोग इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहें है।
देखिए वीडियो
once while we were shooting we found ourselves in @TheJohnAbraham 's van so i and @SaakshiSRawat directed @msdhoni to make a video for him.
Warning: THIS IS THE CUTEST THING YOU WILL SEE FOR A DECADE! #MSDhoni #YouRock
Enjoy #MSD fans .. so much love! pic.twitter.com/UDNf4DZ5Ta— Sapna Moti Bhavnani (@sapnabhavnani) November 8, 2017