पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी इस सप्ताह की शुरुआत में सुर्खियों का बड़ा हिस्सा रही थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से अपने पति के व्यक्तिगत विवरण को सार्वजनिक किए जाने पर सवाल उठाए थे।
बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री से इस तरह सवाल पुछे जाने की वजह से े ट्विटर पर साक्षी धोनी को निशाना बनाया जाने लगा। दक्षिणपंथी ट्रॉल अपमानजनक शब्दों के साथ साक्षी पर निशाना साधने लगे।
इन दक्षिणपंथी ट्रॉल्स की भाषाओं से यह स्पष्ट था कि न्यू इंडिया में वह लोग किस प्रकार से एक जनसेवक को एक उचित सवाल पूछे जाने पर निशाना बनाते है जबकि वह भाजपा का मंत्री हो। उन्हें ये स्वीकार नहीं की कोई इस तरह से सवाल उठाए।
आपको बता दे कि पिछले साल दक्षिणपंथी ट्रॉल्स ने दिग्विजय सिंह की बेटी के निधन के बाद मजाक बनाया था। यह उस समय था जब दिग्विजय सिंह अपनी छोटी बेटी की मौत के कारण दुखी थे।
आपको बता दे कि इस सप्ताह की शुरूआत में आधार मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। दरअसल आधार के प्रमोशन के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम का इस्तेमाल करना उल्टा पड़ गया। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने प्राईवेसी को लेकर रविशंकर प्रसाद पर अपनी नाराजगी दिखाई थी।
जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी के फार्म से जुड़ी जानकारी ट्वीट कर थी। इसे देखने के बाद साक्षी भड़क गई और सवाल पुछा ‘कोई प्राईवेसी बची है या नहीं।’ मामला गर्माता देख रविशंकर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद टि्वटर से धोनी से जुड़ी जानकारी हटा ली गई थी।
Isilayak hai ye, is aurat se puchho ye vote kisko di thi…. Isko nari sammaan chahiye tha toh BJP ko vote kyun di…