VIDEO: बुलंदशहर में दबंगई करते BJP नेताओं को महिला CO ने सिखाया सबक

0
जहां एक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिदायत के बाद भी बीजेपी नेता और भाजपा कार्यकर्ताओं सुधरने का नाम नही ले रही है। जिसका ताजा मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है जहां पर पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चेकिंग के दौरान ट्रैफिक रूल तोड़ने पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता का चालान कर दिया।आरोप है कि इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महिला CO श्रेष्ठा शर्मा से बदसलूकी तक कर डाली। आरोप है कि बीजेपी नेता ने इसका विरोध किया और पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बीजेपी नेता को अरेस्ट कर लिया। इस बात की जानकारी बीजेपी कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ख़बरों के मुताबिक, बुलंदशहर जिले के स्याना कस्बे में बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य के पति प्रमोद लोधी का ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में पुलिस ने चालान काटा। आरोप है कि पहले तो लोधी ने खुद ही बीजेपी से जुड़ा बता कर रौब झाड़ना चाहा फिर बात गाली गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सीज कर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया, प्रमोद पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।

प्रमोद को जब कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया तब बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं और महिला CO के बीच भी जमकर बहस हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस बीजेपी से जुड़े ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है और ट्रैफिक नियमों के नाम पर घूसखोरी की जाती है।

हालांकि सीओ ने इन आरोपों की सिरे से नकार दिया। महिला CO ने मीडिया को बताया, मामला चालान का था। प्रमोद के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे, पहले उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की। इसके बाद दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ भी उन्होंने बदसलूकी की।

देखिए वीडियो:

बुलंदशहर में दबंगई करते BJP नेताओं को महिला CO ने सिखाया सबक

बुलंदशहर में दबंगई करते BJP नेताओं को महिला CO ने सिखाया सबक

Posted by जनता का रिपोर्टर on Friday, 23 June 2017

Previous articleCivil nuclear deal will be part of Modi-Trump discussions: WH
Next articleEC to continue hearing office of profit case against AAP MLAs