ख़बरों के मुताबिक, बुलंदशहर जिले के स्याना कस्बे में बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य के पति प्रमोद लोधी का ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में पुलिस ने चालान काटा। आरोप है कि पहले तो लोधी ने खुद ही बीजेपी से जुड़ा बता कर रौब झाड़ना चाहा फिर बात गाली गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सीज कर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया, प्रमोद पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।
प्रमोद को जब कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया तब बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं और महिला CO के बीच भी जमकर बहस हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस बीजेपी से जुड़े ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है और ट्रैफिक नियमों के नाम पर घूसखोरी की जाती है।
हालांकि सीओ ने इन आरोपों की सिरे से नकार दिया। महिला CO ने मीडिया को बताया, मामला चालान का था। प्रमोद के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे, पहले उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की। इसके बाद दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ भी उन्होंने बदसलूकी की।
देखिए वीडियो:
बुलंदशहर में दबंगई करते BJP नेताओं को महिला CO ने सिखाया सबक
बुलंदशहर में दबंगई करते BJP नेताओं को महिला CO ने सिखाया सबक
Posted by जनता का रिपोर्टर on Friday, 23 June 2017



















