स्पाइसजेट की उड़ान के अंदर डरावने दृश्य, बंगाल में उतरते समय ख़राब मौसम से विमान में मचा हड़कंप; हताश यात्रियों ने कुरान की आयतें पढ़ीं

0

स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान में सवार यात्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विमान के उतरने के दौरान लोगों में भय का मौहाल फ़ैल गया और हताश यात्रियों ने पवित्र कुरान की आयतें पढ़ना शुरू कर दिया।

ये घटना रविवार को हुई जब जहाज़ मुंबई से दुर्गापुर जा रहा था। दुर्गापुर में उतारते समय ख़राब मौसम की वजह से जहाज़ में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह जहाज़ के अंदर सामान हर जगह फैला नज़र आ रहा है।

हताश यात्रियों को पवित्र कुरान की एक आयत पढ़ते हुए सुना जा सकता है।

इस घटना में 17 यात्रियों को चोटें आई हैं, DGCA ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। विमान मुंबई से रवाना हुआ था और बंगाल के दुर्गापुर जा रहा था।

एक यात्री को यह कहते हुए सुना गया, “खतरा टला नहीं है। आइए पढ़ते हैं ला इलाहा इल्ला अंता सुब्हानका इन्नी कुंतु मेनज़्ज़ालेमीन।” यह पवित्र कुरान (आयत 87, सूरह अंबिया) की एक प्रसिद्ध आयत है। खतरे का सामना करने पर यह आयत अक्सर मुसलमानों द्वारा पढ़ी जाती है।

DGCA ने एक बयां में कहा कि वह ‘नियामक जांच के लिए टीमों की प्रतिनियुक्ति कर रहा है जबकि घायल यात्रियों की चिकित्सा रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

स्पाइसजेट ने अपने एक बयान में कहा, “1 मई को, मुंबई से दुर्गापुर के लिए स्पाइसजेट बोइंग B737 विमान संचालन उड़ान SG-945 को उतरते समय गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ यात्रियों को चोटें आईं। विमान के दुर्गापुर पहुंचने पर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।”