उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आखिरकार गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील खान की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। हालांकि, उनकी बर्खास्तगी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी थी। वहीं, इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने खान की बर्खास्तगी को दुर्भावना से प्रेरित बताया है।
प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा, “उप्र सरकार द्वारा डॉ. कफील खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित है। नफरती एजेंडा से प्रेरित सरकार उनको प्रताड़ित करने के लिए ये सब कर रही है। लेकिन सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि वो संविधान से ऊपर नहीं है। कांग्रेस पार्टी डॉ कफील की न्याय की लड़ाई में उनके साथ है और हमेशा रहेगी।”
उप्र सरकार द्वारा डॉ. कफील खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित है। नफरती एजेंडा से प्रेरित सरकार उनको प्रताड़ित करने के लिए ये सब कर रही है।
लेकिन सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि वो संविधान से ऊपर नहीं है। कांग्रेस पार्टी डॉ कफील की न्याय की लड़ाई में उनके साथ है और हमेशा रहेगी। pic.twitter.com/xidIyzv3sI
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 11, 2021
बता दें कि, कफील खान को सात अन्य लोगों के साथ अगस्त 2017 में निलंबित कर दिया गया था, जब बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। खान को छोड़कर सात डॉक्टरों को बाद में बहाल कर दिया गया।
राज्य सरकार ने बाद में उन पर राज्य में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान भड़काऊ भाषण देने के लिए भी मामला दर्ज किया था। बता दें, कफील खान ने अपने निलंबन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
गुरुवार को कफील खान ने कहा कि वह औपचारिक टर्मिनेशन ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं न्याय के लिए लड़ना जारी रखूंगा और अदालत में आदेश को चुनौती दूंगा।” (इंपुट: भाषा के साथ)
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]