इंसानियत हुई शर्मसार: बुलंदशहर में महिला को निर्ममता से घसीटते वीडियो वायरल, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

0

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर दो दबंगों ने एक महिला को अपनी दबंगई का शिकार बना लिया। वीडियो में दो लोग महिला का पीछा कर रहे हैं, जो उसे खींचकर ले जाते हैं। महिला को जमीन पर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बुलंदशहर

सोशल मीडिया पर घटना वीडियो वायरल होने के बाद स्थानिय पुलिस ने महिला की तलाश कर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना 24 नवंबर की रात करीब 11:00 बजे की है। वीडियो में एक महिला को घर की ओर भागते हुए और दरवाजे को पीटते हुए देखा जा सकता है। दो आदमी उसके पीछे आ रहे हैं और उसे ले जाने की कोशिश करते हैं। जब उसने विरोध किया तो वे उसे खींच कर ले जाते हैं।

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रियां देते हुए बुलंदशहर पुलिस ने कहा, “काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान कर ली गई है अभियुक्त व महिला परस्पर रिश्तेदार है महिला स्वच्छंद रूप से अभियुक्त के साथ उठती बैठती घूमती फिरती थी। किसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हो गया महिला से तहरीर प्राप्त की जा रही है अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।”

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे के खालोर गांव की रहने वाली महिला ने तीन आरोपियों के नाम बताए हैं। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की शिकायत के अनुसार, वह खुर्जा नगर में अपने एक रिश्तेदार के यहां किसी काम से जा रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदार ने उसके साथ मारपीट की, इसलिए वह घर से भाग गई। लेकिन दो लोगों ने उसे पकड़ लिया।

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करती हो, लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। राज्य से रोज मासूम बच्चियों और महिलाएं से रेप व छेड़छाड़ की कोई न कोई घटनाएं सामने आती ही रहती है, जो चीख-चीखकर बता रही हैं कि यूपी में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

महिलाओं से छेड़छाड़ और रेप के दोषियों के खिलाफ कड़े कानून बनने के बावजूद भी देश में महिलाओं और बच्चों के साथ बढ़ते अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleUPTET 2021 Exam cancelled: एग्जाम से कुछ मिनटों पहले रद्द की गई यूपी टीईटी परीक्षा, पेपर लीक के चलते लिया गया फैसला; अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार updeled.gov.in को करें फॉलो
Next article“रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन न गई”: किसानों के मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी का BJP सरकार पर हमला