मुंबई: ‘नागिन 3’ फेम अभिनेता पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार, दोस्त अनीता हसनंदानी ने किया बचाव

0

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिनेता को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस खबर को सुनकर पूरा टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है। वहीं, पर्ल की दोस्त और एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।

पर्ल वी पुरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में एक लड़की और उसके परिवारवालों ने एक्टर पर्ल वी पुरी के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। महिला और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की और पुलिस ने 4 जून की देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अभी पर्ल पुलिस कस्टडी में ही हैं।

खबर को कन्‍फर्म करते हुए मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया, ‘पर्ल को वसई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।’ हालांकि, उन्‍होंने मामले से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, पीड़िता का कहना है कि उसके साथ कार में बार-बार रेप किया गया। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आईपीसी की धारा 376 और पॉक्‍सो ऐक्‍ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

दूसरी तरफ, पर्ल की दोस्‍त और अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने अभिनेता का बचाव किया। अनीता ने पर्ल के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘उठकर पर्ल वी पूरी को लेकर ये बकवास खबर सुनी। मैं उसे जानती हूं और ये सच नहीं है। सच हो भी नहीं सकता। सब झूठ है और जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा। लव यू पर्ल वी पुरी।’ इसके साथ ही अनीता ने हैशटैश चलाया है आई स्टैंड विद पर्ल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

पर्ल वी पुरी ने 2013 में दिल की नज़र से खूबसूरत के साथ अभिनय की शुरुआत की और फिर भी ना माने … बदतमीज़ दिल से प्रसिद्धि प्राप्त की। बाद में उन्हें नागिन 3, नागार्जुन एक योद्धा और बेपनाह प्यार जैसे शो में देखा गया। पर्ल वी पुरी ‘बेपनाह प्यार’, ‘ब्रह्मराक्षस 2’ और ‘नागिन 3’ जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

Previous articleउपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट का वापस आया ब्लू टिक
Next articleट्विटर ने अब RSS प्रमुख मोहन भागवत समेत कई पदाधिकारियों के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BanTwitterInIndia