दिल्ली में 36 वर्षीय महिला के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

0

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से शर्मनाक ख़बर सामने आई है। पश्चिमी दिल्ली में 36 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों की पहचान नानवीन सिंह भंडारी (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) के रूप में हुई है, जिन्हें अपराध करने के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस चौकी मादीपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी।

जिसके बाद, पुलिस ने पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (बलात्कार के लिए सजा) और 328 (अपराध करने के इरादे से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी ने कहा, आगे की जांच जारी है।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleशर्मनाक: फरीदाबाद में पड़ोसी बना हैवान, 24 वर्षीय युवक ने 4 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म; पीड़िता के माता-पिता गए थे काम पर
Next articleVIDEO: बिहार में BJP के सहयोगी जीतन राम मांझी बोले- मैं राम को नहीं मानता, वे भगवान नहीं, सिर्फ रामायण के पात्र