ठाणे में तीन अस्पतालों ने दो महिलाओं का इलाज करने से किया इंकार, एक गर्भवती महिला ने ऑटो रिक्शा में तोड़ा दम

0

कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई के नजदीक ठाणे के मुंब्रा इलाके से एक दिल दहला देने वाली और दुखद घटना सामने आई है। यहां दो मरीजों का इलाज करने से इंकार करने पर ठाणे पुलिस ने तीन अस्पताल प्रबंधनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक गर्भवती महिला थी, जिसकी ऑटोरिक्शा में ही मौत हो गई।

ठाणे

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि तीनों अस्पताल ठाणे नगर निगम के मुंब्रा इलाके में स्थित हैं और नगर निकाय ने इन्हें सील कर दिया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘26 मई को गर्भवती महिला असमा मेहदी (26) का दो अस्पतालों ने इलाज करने से इंकार कर दिया और वह जिस ऑटोरिक्शा से आई थी उसी में उसकी मौत हो गई। तीसरे अस्तपाल ने 25 मई को महक खान नाम की महिला का इलाज करने से इंकार कर दिया था।’’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘ठाणे नगर निगम की शिकायत पर मुंब्रा पुलिस ने तीनों अस्पतालों के खिलाफ भादंसं, महामारी रोग कानून और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।’’

एक अन्य मामले में लॉकडाउन के दौरान नगर निगम के एक अधिकारी को मुंब्रा में लोगों से दुर्व्यवहार को लेकर छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस वाकये का एक वीडियो सामने आया था। निगम द्वारा जारी आदेश के आनुसार कलवा-मुंब्रा वार्ड के उप नगर आयुक्त मनीष जोशी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Previous articleDisha Patani surprises boyfriend Tiger Shroff by publicly applauding ‘Yummy’ dance performance; Tiger calls Krushna Abhishek of The Kapil Sharma Show ‘everyone’s boss’
Next articleक्या साजिद-वाजिद जोड़ी के म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान की मृत्यु कोरोना वायरस से हुई?