हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का ट्विटर पेज फॉलो किया है। जैसे ही सोनम कपूर ने कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो किया तो पार्टी ने उन्हें रिप्लाई में शुक्रिया अदा किया है।
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि, ‘थैंक यू फॉर द फॉलो सोनम कपूर। यू आर ब्यूटीफुल एंड इंस्पायरिंग कॉन्ट वेट फॉर वीरे दी वेडिंग’। इस ट्वीट का मतलब है- शुक्रिया सोनम कपूर, आप खूबसूरत और प्रेरणादायक हैं। वीरे दी वेडिंग का और इंतजार नहीं हो पा रहा।
Thank you for the follow @sonamakapoor. You are beautiful and inspiring!
Can’t wait for #VeereDiWedding— Congress (@INCIndia) February 15, 2018
बता दें कि सोनम कपूर की जिस फिल्म वीरे दी वेडिंग का कांग्रेस को बेसब्री से इंतजार है वह 18 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर हैं। वीरे दी वेडिंग मैटरनिटी ब्रेक के बाद करीना की कमबैक फिल्म है।
बता दें कि, सोनम कपूर मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी फिल्मों से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। इसके साथ ही वो फैन्स के ट्वीट्स का जवाब भी देते रहते हैं। ट्विटर के अलावा सोनम कपूर अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं।