Home Hindi SBI PO Interview Admit Card 2022: SBI PO इंटरव्यू का एडमिट कार्ड...

SBI PO Interview Admit Card 2022: SBI PO इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी, sbi.co.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

SBI PO Interview Admit Card 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 2022 के लिए SBI PO इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले है, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है।

SBI PO Interview Admit Card 2022

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी। जो लोग एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

ऐसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर ‘करियर’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें जहां लिखा हो- एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2022′
  • इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक कर दें।
  • आपका एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएंगे।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। एसबीआई पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 16 फरवरी 2022 तक एक्टिव रहेगा।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleFacing anger from Jats in Uttar Pradesh, Amit Shah makes another desperate attempt to woo RLD’s Jayant Chaudhary
Next articleBeijing Winter Olympics: Indian diplomats to boycott opening, closing ceremony over Galwan soldier controversy; Doordarshan decides to blackout LIVE broadcast