बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दोबारा मम्मी-पापा बनने वाले हैं। वहीं, तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी अब बड़े भाई बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सैफ अली खान और करीना कपूर ने शेयर की है। इस ख़बर के बाद से बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए है, लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने एक बयान में कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकाएनाएं प्यार और सहयोगा का बहुत शुक्रिया।” कपल की तरफ से जारी इस बयान से साफ है कि जल्द बॉलीवुड के यह चर्चित कपल दूसरे बच्चे को वेलकम करने के लिए तैयार हैं।
उनके इस घोषणा के बाद से ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #taimuralikhan और #SaifAliKhan ट्रेंड करने लग गए। लोग उन्हें बधाई संदेश लेने गए है। इस बीच, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म निर्माता करण जौहर को तीव्र सामाजिक मीडिया को भतीजावाद को बढ़ावा देने में उनकी कथित भूमिका के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
Nepo Kids at Karan’s house after the news of #SaifAliKhan– Kareena expecting second child pic.twitter.com/AEflAmv7A3
— Baandya (@Bahut_Scope_Hai) August 12, 2020
#SaifAliKhan #KareenaKapoorKhan Kareena EXPECTING 2 BABY
LE KARAN JOHAR ON DILEVERY DAY ~ pic.twitter.com/8H57Ka2wYu— MAHIMAN SHARMA (@HUMOR_SAPIEN) August 12, 2020
#KareenaKapoor #SaifAliKhan #taimuralikhan
*Kareena Kapoor expecting second child
Le Karan Johar : pic.twitter.com/QXzrEBepat
— Paras Jain (@_paras25_) August 12, 2020
Karan johar after hearing saif kareena expecting their 2 nd child pic.twitter.com/oHbKBietew
— fufu (@kushUGHraa) August 12, 2020
Saif Ali Khan and Kareena set to welcome their second Child..
Karan johar after seeing a new star kid is coming : pic.twitter.com/STxgSSkLEn
— Jitesh (@Jeetuism) August 12, 2020
बता दें कि, करीना कपूर और सैफ अली खान ने 5 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 अक्टूबर, 2012 में शादी की थी। इसके बाद करीना कपूर ने 2016 में अपने पहले बच्चे यानी तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती हैं।
करीना कपूर खान हाल ही में फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है जिसकी शूटिंग आमिर खान ने शुरू कर दी है। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।