अमेरिका से लौटने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे पर गए हुए है और गुजरात दौरे के दूसरे दिन मंगलवार(26 सितंबर) को मोदी सरकार पर जमकर हमले किए। बता दें कि राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
फाइल फोटो- @OfficeOfRGपटेल समुदाय का गढ़ माने जाने वाले सौराष्ट्र में राहुल गांधी ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए गुजरात सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि, आजकल गुजरात की सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती है, दिल्ली से चलती है। हमें गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनानी है जो यहां से चलेगी।
Aajkal Gujarat ki sarkar remote control se chalti hai, Delhi se chalti hai: Congress Vice President Rahul Gandhi in Gujarat pic.twitter.com/WSa26ydGPP
— ANI (@ANI) September 26, 2017
इसके अलावा राहुल ने सरदार पटेल की प्रस्तावित मूर्ति को लेकर भी मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की मूर्ति बन रही है और वो भी चीन में बन रही है। उसके पीछे मेड इन चाइना लिखा है, शर्म की बात है।
Sardar Patel ji ki murti ban rahi hai,aur wo bhi China me ban rahi hai.Uske peechey 'made in China' likha hua hai,sharm ki baat hai-R Gandhi pic.twitter.com/Zbaasjza0T
— ANI (@ANI) September 26, 2017
राहुल ने अपने संबोधन में पटेल आंदोलन का जिक्र करते हुए बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, बीजेपी ने पटेलों पर लाठियां चलवाईं। यहां तक कि फायरिंग भी करवाई, लेकिन कांग्रेस सभी समुदायों को साथ लेकर चलेगी।
इसके अलावा राहुल ने कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन ‘विकास पागल हो गया’ का भी जिक्र किया और लोगों से पूछा कि विकास को क्या हो गया है? जवाब में लोगों ने गुजराती में कहा ‘गाडो थई छो’ यानी पागल हो गया है। राहुल ने अपनी यात्रा के दौरान कई छोटी सभाओं को संबोधित किया।
बता दें कि, इससे पहले कल राहुल ने कहा था कि गुजरात मॉ़डल का मतलब है हिन्दुस्तान के सबसे बड़े पांच-दस उद्योगपतियों को गरीबों की ज़मीन, उनका पानी, उनकी बिजली देना, यही है गुजरात मॉडल।
उन्होंने कहा था कि इस बार गुजरात में 5-10 उद्योगपतियों की सरकार नहीं बनेगी, यहां गुजरात की जनता की,युवाओं की,किसानों की,छोटे व्यापारियों की सरकार बनने वाली है।