उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां बैनर-पोस्टर के जरिए मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को मुख्यधारा में लाने के प्रयास में लगीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने चुनाव प्रचार में पूरा फोकस महिलाओं पर रखा है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नाम के तहत एक वीडियो रिलीज किया है, इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्टा और ऋचा भट्ट ने भी इस वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन भी दिए हैं।
प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ बदलाव की आवाज है, एक नई राजनीति की शुरुआत है। लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं… प्रियंका गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में महिला सशक्तीकरण की झलक मिलती है और दिखाया गया है कि लड़कियां किसी से कम नहीं।
प्रियंका गांधी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
'लड़की हूं लड़ सकती हूं' बदलाव की आवाज है, एक नई राजनीति की शुरुआत है।
लड़की हूं लड़ सकती हूं
मैं कुछ भी कर सकती हूं… pic.twitter.com/kdoaDloyrH— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 8, 2021
प्रियंका गांधी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने लिखा, ‘यह बहुत पसंद आया! दृश्य, संगीत, संदेश और भावना।’
LOVE this! The visuals,the track,the message,the spirit! ✊???????????? https://t.co/C6ZSbPODsg
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) December 9, 2021
वहीं, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लिखा, “मुझे यह वीडियो बहुत पसंद है। और भी महिलाओं को नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए।”
I love this video ????more women in leadership plz ! ???????? https://t.co/xdddf79A9V
— RichaChadha (@RichaChadha) December 9, 2021
बता दें कि, यूपी कांग्रेस के महिला चुनाव घोषणा-पत्र में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने, बारहवीं क्लास की हर छात्रा को स्मार्टफोन, ग्रेजुएशन करने वाली हर लड़की को स्कूटी, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा जैसे वादे किए गए हैं।
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां बैनर-पोस्टर के जरिए मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। हर पार्टी के नेता अपने चुनावी प्रचार में लगे हुए है।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]