केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा बोले- PM मोदी के रूप में हमारे पास हैं एक और गांधीजी

0

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक और महात्मा गांधी हैं। राष्ट्रपिता के समान उन्होंने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। शर्मा ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे प्रधानमंत्री के रूप में एक और गांधीजी आज हमारे बीच हैं जो एक प्रेरणा की तरह हैं।केंद्रीय मंत्री गुरुवार(13 जुलाई) को गांधीजी के नमक सत्याग्रह पर लिखी एक किताब जारी होने के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि नमक सत्याग्रह एक चुटकी नमक भर नहीं था, बल्कि पीढ़ियों को प्रेरित करने वाला था। प्रधानमंत्री भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा, ‘आज हमारे बीच सौभाग्य से हमारे प्रधानमंत्री के रूप में एक अन्य गांधीजी हैं, जो हमें प्रेरणा प्रदान करने वाले हैं’। उन्होंने कहा कि नमक सत्याग्रह केवल एक मुठ्ठी नकम से जुड़ा नहीं था, बल्कि इसने कई पीढियों को प्रेरित करने का काम किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने (प्रधानमंत्री) ने इस वादे के साथ शुरूआत की कि स्वतंत्रता की आभा देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगी। उनका सपना गांधीजी के सपनों को पूरा करना है। संस्कृति मंत्रालय मानवता के लिए इस सपने और विचार को फैलाने को प्रतिबद्ध है।

Previous articleOpposition trying to malign party on registration of case against Hoble: Goa BJP
Next articleBooks on hacking, computer hardware seized from Chippa’s home