राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शुक्रवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति ने बिहार में एक नए राजनीतिक गठबंधन के बारे में अटकलें तेज़ कर दी हैं। इस बीच तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि बिहार में जल्द ही नई सरकार आएगी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के सबसे बड़े बेटे तेज प्रताप ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “पहले मैंने (बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए) ‘नो एंट्री’ बोर्ड लगाया था, और अब हम ने ‘एंट्री नीतीश चाचा जी’ लगाया तो वो आ गए यहाँ। आ गए तो सरकार बनेगी। सरकार बनाएंगे, खेल होगा। ये सीक्रेट है, हमारी सीक्रेट बातचीत हुई है नितीश जी से.”
#WATCH Patna: Earlier I had put up 'No Entry' board (for Bihar CM Nitish Kumar), & now I have put up Entry 'Nitish Chacha Ji' board, so he came… Since he came, govt will be formed…will form govt, it's a secret. I had a word with Nitish Ji secretly: Tej Pratap Yadav,RJD (22.4) pic.twitter.com/XDKSAkyMwA
— ANI (@ANI) April 22, 2022
इफ्तार पार्टी में लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह और सैयद शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे। राजद के तेजस्वी यादव चिराग को गले लगाते हुए नजर आए।
नीतीश कुमार जब तेजश्वी यादव के घर पहुंचे तो वह वो लालू यादव के परिवार के सदस्यों खासकर उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ बैठे नजर आए.
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी का राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में आगमन और मा० नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया उनका स्वागत। pic.twitter.com/Q5sUAYGXKR
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 22, 2022
ऐसी खबरें आ रही हैं कि नीतीश कुमार और उनके सहयोगी दल भाजपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। यह देखना बाकी है कि शुक्रवार की इफ्तार पार्टी आने वाले समय में बिहार में एक नया राजनीतिक बदलाव लाएगी या नहीं।