उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिदायत के बाद भी यूपी के बदमाशों पर कोई असर नही पड़ रहा है, अभी भी राज्य में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा आप इसी ख़बर से लगा सकते है। यूपी के मुरादाबाद में मंगलवार(4 अक्टूबर) की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मार दी, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
photo- ANIमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला वर्चस्व की लड़ाई का बताया जा रहा है। क्योंकि घायल शख्स के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है। ख़बरों के मुताबिक, घटना मझोला थाना क्षेत्र के रामतलइया का बताया जा रहा है। जहां दीपक उर्फ नाम के बीजेपी कार्यकर्ता को कुछ बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब वह देर रात अपने साथी के साथ स्कूटी से घर जा रहा था।
तभी अचानक उसके पीछे एक बाइक पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है, दीपक का कई आपराधिक छवि वाले लोगों से झगड़ा रहता है।
A BJP worker named Deepak was shot at by 3 unidentified men in Moradabad. Investigation is underway: Satish Chandra (SP City) pic.twitter.com/4IPwxnzGvQ
— ANI UP (@ANINewsUP) October 5, 2017
वहीं, एसपी सतीश चंद्र का कहना है कि रात करीब पौने 9 बजे एक शख्स अपने साथी के साथ घर जा रहा था तभी पीछे से बाइक पर सवार 3 लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घायल को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी शख्स की तलाश कर रही है अभी गोली मारने की वजह सामने नहीं आई है।
बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है कि यूपी में किसी बीजेपी नेता को गोली मारी हो इससे पहले गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में शनिवार(2 सितंबर) को दिनदहाड़े बीजेपी नेता गजेन्द्र भाटी पर बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।बदमाश वरदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।
जिसके बाद घायल शख्स को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।