जानिए क्यों, मुंबई पुलिस ने रुकवाई शाहरुख खान की लेटनाइट जन्मदिन पार्टी

0

बॉलीवुड के किंग और बादशाह कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान 2 नवंबर को 53 साल के हो गए। शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर दोपहर में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ आने वाली फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर लॉन्च किया। जिसके बाद शाहरुख खान ने अपने 53वें जन्मिदन की खुशी में मुंबई के बांद्रा स्थित एक मशहूर रेस्तरां में पार्टी रखी थी, इसमें शाहरुख के कई करीबी दोस्त मौजूद थे।

(File Photo: AFP)

हालांकि, उनकी पार्टी कुछ ज्यादा ही धमाकेदार हो गई और मुंबई पुलिस को आकर उसे रोकना पड़ा। दरअसल, पुलिस ने मुंबई में शनिवार तड़के एक रेस्तरां में समयसीमा के कथित उल्लंघन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन की पार्टी रुकवा दी।

क्लब या रेस्टोरेंट रात 1 बजे तक बंद हो जाते हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि शाहरुख की पार्टी रात 3 बजे तक चलती रही। बताया जा रहा है कि पार्टी के साथ-साथ उसमें तेज म्यूजिज भी चल रहा था। जब पार्टी 3 बजे तक भी चलती रही तो मुंबई पुलिस को वहां आना पड़ा।

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रात एक बजे के बाद रेस्तरां चालू नहीं रह सकते, लेकिन पार्टी इसके बाद भी जारी थी। अधिकारी ने दावा किया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो तेज आवाज में संगीत बज रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है जब मुंबई पुलिस ने क्लब के अंदर जाकर म्यूजिक और पार्टी बंद करवाई। इसके थोड़ी देर बाद शाहरुख डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ क्लब से निकलते दिखे। उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

Previous articleWATCH- Video of UP police DSP Ashok Kumar Dixit torturing Muslim couple goes viral, probe ordered
Next articleVIDEO: थाने के अंदर मुस्लिम जोड़े की बेरहमी से पिटाई करते दिखे यूपी पुलिस के DSP अशोक कुमार दीक्षित, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश