मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। साइबर सेल ने जिस 21 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र को पूछताछ के बाद कल बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था, उसे आज गिरफ़्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी हिरासत में लिया है, जो मुख्य आरोपी बताई जा रही है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। साइबर सेल ने जिस 21 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र को पूछताछ के बाद कल बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया था, उसे आज गिरफ़्तार कर लिया गया है।
‘बुली बाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 वर्षीय शख्स की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। मामले की मुख्य आरोपी उत्तराखंड से हिरासत में ली गई एक महिला है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं।
मुंबई पुलिस ने बताया कि, “मुख्य आरोपी महिला ‘बुली बाई’ ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। सह आरोपी विशाल कुमार ने खालसा वर्चस्ववादी के नाम से खाता खोला। 31 दिसंबर को इस खाते का नाम बदल दिया जो सिख नामों से मिलते-जुलते थे। फर्जी खालसा खाताधारकों को दिखाया गया।”
The main accused woman was handling three accounts related to 'Bulli Bai' app. Co-accused Vishal Kumar opened an account by the name Khalsa supremacist. On Dec 31, he changed the names of other accounts to resemble Sikh names. Fake Khalsa account holders were shown: Mumbai Police
— ANI (@ANI) January 4, 2022
बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से देश में बुली बाई की चर्चा खूब हो रही है, जिसपर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। यहां कथित तौर पर मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]