Home Hindi MPSC Group B Exam 2022 Admit Card Released: MPSC ने जारी किया...

MPSC Group B Exam 2022 Admit Card Released: MPSC ने जारी किया ग्रुप B प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड, mpsconline.gov.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

MPSC Group B Exam 2022 Admit Card Released: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अराजपत्रित अधीनस्थ सेवाओं के लिए ग्रुप बी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एमडिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वो MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

MPSC Group B Exam 2022 Admit Card

एमपीएससी ग्रुप बी परीक्षा 26 फरवरी को पूरे महाराष्ट्र के 36 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड पर ही अभ्यर्थियों को परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र, समय सीमा इत्यादि की जानकारी मिल जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद ‘Download Admission Certificate’ क्लिक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का चयन करें और ओटीपी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर / ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • ओटीपी दर्ज करें और सत्यापित बटन पर क्लिक करें।
  • एमपीएससी ग्रुप बी एमडिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एमडिट कार्ड डाउनलोड करें और उसे चेक कर लें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एमपीएससी ग्रुप बी हॉल टिकट 2022 पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई), राज्य कर निरीक्षक (एसटीआई), और सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) पदों के लिए आयोजित किया जाएगा।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]
Previous articleArnab Goswami’s ‘Kachra’ jibe comes to haunt Navika Kumar as Times Now anchor flaunt new ‘award’ from BJP politician
Next articleUnion Minister Narayan Rane says his Juhu bungalow is not illegal after notice from BMC