ISRO के फर्जी अकाउंट के ट्वीट को शेयर कर ट्रोल हुईं BJP सांसद हेमा मालिनी, यूजर्स ने ऐसे लिए मजे

0

बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री और उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ISRO के फर्जी अकाउंट के एक ट्वीट को शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं है। यूजर्स हेमा मालिनी को जमकर ट्रोल कर रहें है।

फाइल फोटो

दरअसल, हेमा मालिनी ने चंद्रयान-2 को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट लगाया और इसके साथ कैप्शन में लिखा, “चंद्रयान-2 पर अपडे़ट।” लेकिन शायद वो भूल गई कि ये जो स्कीनशॉट उन्होंने शेयर किया है वो इसरो का नहीं बल्कि, एक फेक ट्विटर अकाउंट है।

ISRO Official Update के नाम से मौजूद इस अकाउंट से विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर ट्वीट किया गया। टवीट में लिखा “भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। इसरो की टीम को बहुत-बहुत बधाई। उम्मीद है हम विक्रम लैंडर से संपर्क साध सकेंगे।”

बता दें कि, विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से 2.1 किलोमीटर पहले ही संपर्क टूट गया था जिसके बाद सोमवार को इसरो ने जानकारी दी की लैंडर चांद की सतह पर तिरछा गिरा जिसके चलते लैंडिंग सफल नहीं रही।

इसरो के इस फर्जी ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते ही यूजर्स ने हेमा मालिनी को ट्रोल करना शुरु कर दिया। लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रयाएं दी। प्रेरणा नाम की यूजर ने लिखा, “फेक एकाउंट को प्रमोट करके कितना कमा लोगी…. Kent की कमाई कम पड़ रही है क्या?” वहीं, आरके नाम के यूजर ने लिखा, “बसंती चेक कर लो पहले की ऑफिसियल है या नही बस ट्वीट कर दी।” वहीं, सिमरन जीत सिंह नाम के यूजर ने लिखा, “थोड़ा ज्ञान होता तो ऐसा फ़ेक ट्वीट नही करते बसंती ये रियल लाइफ़ है रील लाइफ़ नही।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “बसंती जी हमने मना के आप ने और आपकी सरकार ने जो काम कुए वो याद नहीं आपको। Kent की शूटिंग चालू नहीं है के कुछ भी कह दो आप।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अभी तक डिलीट भी नहीं किया लगता है मैडम जी ने खूब तगड़ी झांझ में पोस्ट किया था और अभी तक नशे में ही है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “कैसे बन जाते हैं ऐसे लोग सांसद? कौन देता है इन्हे वोट? और क्यों देते हैं लोग इन्हे वोट? क्या वोटर/जनता इन नेताओं से ज्यादा मूर्ख होते हैं??” एक अन्य यूजर ने लिखा, “फेक न्यूज़ फैला रही हो बसंती।” इसी तरह तमाम यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट

Previous articleप्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज, बोलीं- गहरी खाई में गिरी अर्थव्यवस्था, कब जागेगी सरकार?
Next articleनोएडा: वाहन चेकिंग में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक के दौरान सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत