BJP में शामिल हुईं मशहूर हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी

0

मशहूर हरियाणवी डांसर, सिंगर और अभिनेत्री सपना चौधरी आखिरकार आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। रविवार (7 जुलाई) को भाजपा के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी के आधिकारिक तौर पर भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सपना चौधरी
(ANI)

बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि इससे पहले सपना चौधरी द्वारा कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आई थीं, हालांकि उन्होंने बाद में इन खबरों का खंडन किया था। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले से ही सपना चौधरी को सस्पेंस बना हुआ था।

लोकसभा चुनाव के दौरान खबर आई कि उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस संबंध में प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्हें इस खबर को गलत बताया। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अभी तक किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया और जब भी किसी पार्टी में शामिल होंगी तो इस बारे में सब को बताएंगी।

इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात करने की उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं थी। चुनाव प्रचार में सपना चौधरी ने मनोज तिवारी के लिए भोजपुरी गायक खेसारी लाल के साथ एक विशाल रोड शो किया था। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो सकती हैं और हुआ भी यही। सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी नजर आई थीं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी आइटम सॉग्स कर चुकी हैं।

 

Previous articleHere’s the jaw-dropping cost of Nita Ambani’s daughter-in-law Shloka Mehta’s heels, worn at Yuvraj Singh’s party
Next articleआरटीआई कार्यकर्ता अमित जेठवा हत्याकांड मामले में पूर्व BJP सांसद सहित सात दोषी करार, 11 जुलाई को सजा का ऐलान