देश के मुसलमान BJP सरकार के लिए किरकिरी बने हुए है। BJP सांसद, विधायक और मंत्री मुसलमानों को लेकर अशोभनीय बयान लगातार जारी कर रहे है जिस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत गृह मंत्रालय चुप्पी साधे बैठा है। हालिया बयान में केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने मुसलमानों को देश के लिए खतरा बताया है और इसे रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की है।
A Muslim man waves an Indian flag during a march to celebrate Indias Independence Day in Ahmedabad, India, August 15, 2016. REUTERS/Amit Dave – RTX2KWWXगिरीराज सिंह ने कहा है कि मुस्लिमों की बढ़ी आबादी देश के लिए खतरा हो सकती है। ‘देश के अंदर बढ़ती हुई जनसंख्या और खासकर मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या सामाजिक समरसता के लिए तो खतरा है ही लेकिन विकास के लिए भी खतरा है। जहां-जहां हिंदुओं की जनसंख्या गिरी है वहां-वहां सामाजिक समरसता टूटी है, चाहे केरल का मल्लापुरम हो, चाहे बिहार का किशनगंज हो, चाहे उत्तर प्रदेश हो, चाहे कैराना हो, चाहे बिहार का रानीसागर हो, भोजपुर जिला हो। कई हजार उदाहरण हैं इसके। विकास और सामाजिक समरसता के लिए यह अच्छा सूचक नहीं है, इसलिए इस पर बहस होनी चाहिए और कानून बनना चाहिए।’
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि, ‘कुछ नालायक नेताओं ने इन ‘दाढ़ीवालो’ को यहां रोक दिया था, जिससे आज हम मुसीबत में हैं। ये भी अगर चले जाते तो जो ये सारी ज़मीन हम लोगों की होती।’
Kuch naalayak netaon ne bina dadhi waalon ko yahan rok diya tha to aaj hum musibat mein hain. Ye bhi agar chale jaate to ye saari zameene humlogon ki hoti: BJP MLA Vikram Saini in #Muzaffarnagar (01.01.18) pic.twitter.com/IYEqwxS1jQ
— ANI UP (@ANINewsUP) January 2, 2018
विक्रम सैनी ने इससे पहले 25 मार्च को विवादित बयान देते हुए कथित तौर पर कहा था कि अगर कोई व्यक्ति वंदे मातरम या भारत माता की जय नहीं बोलेगा या कोई गोहत्या करेगा तो मेरा वादा था कि मैं उसके हाथ-पैर तुड़वा दूंगा।
इसके अलावा राजस्थान के अलवर शहर से BJP विधायक बनवारी लाल सिंघल की एक विवादित फेसबुक पोस्ट से खड़ा हुआ है जिसमें वह मुसलमानों को देश पर कब्जा करने वाले बता रहे है और आरोप लगाते है कि ज्यपदा बच्चे पैदा कर मुसलमानों ने रची देश पर राज करने की साजिश।
सिंघल ने फेसबुक में पोस्ट किया है कि “मुस्लिम परिवार दस से अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं, जिससे वे जल्द ही बहुसंख्यक हो जाएंगे “। हिंदुओं को नसीहत देते हुए उन्होंने लिखा कि “उस समुदाय विशेष को काउंटर करने के लिए उन्हें भी ज्यादा पैदा करने चाहिए”।