केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी एक मामले में दिल्ली के वसंत कुंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निगम पार्षद मनोज महलावत (Manoj Mehlawat) को गिरफ्तार किया है। उन्हें शीघ्र ही राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
सीबीआई ने ये गिरफ्तारी घूस लेने के आरोप में की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज महलावत पर 10 लाख रुपए की घूस की मांग करने का आरोप लगा है और ये घूस की मांग निर्माण कार्य के संबंध में की गई थी।
Delhi: CBI arrests BJP councillor Manoj Mehlawat, in an alleged bribery case.
He will be shortly produced before the Rouse Avenue Court.
— ANI (@ANI) December 4, 2020
बताया जा रहा है कि पार्षद मनोज महलावत की शिकायत सीबीआइ से की गई थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआइ ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अब मनोज मेहलावत को अदालत में पेश किया जाएगा।