चार राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, जानें लाइव अपडेट

0

हाल ही में जिन चार राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे, वहां मतगणना शुरू हो गई है। एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे। इनमें बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट जबकि महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ विधानसभा की भी एक-एक सीट शामिल हैं।

मतगणना
फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर सभी की नजर है, जहां मुख्य मुकाबला टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा की अग्निमित्रा पॉल के बीच है। इसके अलावा बालीगंज विधानसभा सीट, महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ और बिहार की बोचहा सीट पर भी नतीजे आएंगे।

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा की अग्निमित्रा पॉल दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की बालीगंज सीट पर टीएमसी के बाबुल सुप्रीयो ने मजबूत बढ़त ले रखी है।

बिहार की बोचहां सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार बेबी कुमारी पीछे चल रही हैं, यहां से आरजेडी के अमर पासवान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर भी भाजपा पिछड़ गई है, कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। इसके अलावा महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ सीट से भी कांग्रेस आगे है। भाजपा सभी जगह पिछड़ती दिख रही है।

जानें लाइव अपडेट:

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को “तृणमूल पार्टी के उम्मीदवारों को निर्णायक जनादेश देने के लिए” ट्वीट कर धन्यवाद कहा है। आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज से बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं।

  • पश्चिम बंगाल के बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो माकपा के सायरा शाह हलीम से 9,105 मतों से आगे चल रहे हैं। आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा की अग्निमित्र पॉल से 63,627 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों में RJD उम्मीदवार अमर कुमार पासवान ने भाजपा की बेबी कुमारी से 21,049 वोटों से आगे चल रहें हैं।
  • पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के उपचुनाव नतीजों में सभी जगह भाजपा पीछे।
  • पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना जारी है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं।
  • बालीगंज विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में टीएमसी उम्‍मीदवार बाबुल सुप्रियो 4676 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव आगे चल रही हैं।
  • बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में RJD उम्मीदवार अमर कुमार पासवान ने बढ़त बना ली है। भाजपा उम्मीदवार शुरुआती बढ़त के बाद अब पीछे चल रहे हैं।
  • बोचाहन में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान ने 600 से अधिक मतों से बढ़त बनाई, भाजपा उम्मीदवार शुरुआती बढ़त के बाद पीछे
  • महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव 7501 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा करीब 1200 मतों से आगे चल रही हैं।
  • TMC के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने बताया, “मैं बहुत आशावादी हूं। विपक्ष की वो बातें बेकार हैं, जिसमें वे कह रहे हैं कि गलत वोटिंग हुई है। शत्रुघन सिन्हा का जीतना भी तय है।”
Previous articleLIVE: Counting underway for assembly, Lok Sabha bypolls in four states
Next articleपंजाब में 1 जुलाई से हर घर में 300 यूनिट बिजली फ्री, भगवंत मान सरकार ने की घोषणा