Home Hindi BSEB 10th Admit Card 2022 Released: बिहार बोर्ड ने जारी किया कक्षा...

BSEB 10th Admit Card 2022 Released: बिहार बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

BSEB 10th Admit Card 2022 Released: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड केवल प्रैक्टिकल और सैद्धांतिक परीक्षा 2022 के लिए जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड की वार्षिक कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 में शामिल होना है, वे बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB 10th Admit Card 2022

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी 2022 तक आयोजित की जानी है। जबकि कक्षा 10वीं के लिए सैद्धांतिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आधिकारिक सूचना के अनुसार आयोजित की जानी है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

बीएसईबी कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:

  • सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर ‘Bihar Board Matric Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना स्कूल आईडी, पासवर्ड और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

यदि कोई उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074, 2232257 और 2232239 पर संपर्क कर सकता है।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous article“What constitutional post does Priyanka hold?”: Sambit Patra slams Punjab CM over PM Modi’s alleged security breach
Next articleGoogle’s brutal act against small news publisher for honest journalism; ‘Janta Ka Reporter’ severely punished by search engine giant