कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, नितिन गडकरी, हेमा मालिनी, रवि किशन, मनोज तिवारी और ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है।
स्चार प्रचारकों की लिस्ट में फिल्म स्टार्स का जलवा नजर आ रहा है। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के साथ ही गुरुदासपुर के सासंद सनी देओल भी अपना स्टार पावर चुनाव प्रचार में दिखाएंगे। भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन और दिनेशलाल निरहुआ भी दिल्ली में भाजपा के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और हंसराज हंस भी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे।
BJP releases a list of party's star campaigners for #DelhiElections. Hema Malini, Sunny Deol, Hans Raj Hans, Gautam Gambhir, Ravi Kishan and Dinesh Lal Yadav 'Nirahua' in the list, besides PM Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah and party president JP Nadda among others. pic.twitter.com/oE9DPzMZeC
— ANI (@ANI) January 22, 2020
बता दें कि, भाजपा की लिस्ट से पहले कांग्रेस ने भी बुधवार को अपनी लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस की लिस्ट में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नवजोत सिंह सिद्धू समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है।
बता दें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है।