VIDEO: प्रियंका गांधी के पहनावे पर बीजेपी सांसद का विवादित बयान, बोले- दिल्ली में जींस और जनता के बीच आते ही साड़ी पहन लेती हैं

0

सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रखने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में आधिकारिक एंट्री के बाद से ही लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच तलवारें खिंच गई हैं। प्रियंका के राजनीति में आने आने के बाद बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं की तरफ से विवादित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

प्रियंका गांधी
फाइल फोटो: बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी

इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका गांधी के पहनावे पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। जैसे ही प्रियंका क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वह साड़ी और हिंदू रीति-रिवाज के पहनावे में रहती हैं। उनके इस बयान को एक वीडियो में सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी देश में फेल हो चुके हैं, उसी तरह से प्रियंका गांधी भी फेल होंगी। हरीश द्विवेदी ने आगे प्रियंका गांधी के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जब दिल्ली में रहती हैं, तो जींस और टॉप पहनती है। जैसे ही वे क्षेत्र में जनता के बीच जाती हैं तो वह साड़ी और हिंदू रीति-रिवाज के पहनावे में रहती हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित एक सामूहिक शादी समारोह में बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। यहां पर उन्होंने जोड़ों की शादी कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी के बारे में इस तरह से विवादित दिया।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है और उन्‍हें पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी दी है। प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आना और उन्‍हें पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कमान दिया जाना कांग्रेस का मास्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि यूपी में एसपी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के गठबंधन में कांग्रेस को जगह न मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारने का फैसला किया था। उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका गांधी की एंट्री से यूपी में कांग्रेस की जड़ें मजबूत होंगी।उनके राजनीति में आने के बाद से दोनों दलों की ओर से बयानबाजी तेज हो रखी है।

प्रियंका को राहुल गांधी ने जब से कांग्रेस का महासचिव बनाया है तब से ही उनको लेकर बीजेपी की तरफ से तरह-तरह की बयान बाजी हो रही है, जिसका सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी को लगने लगा है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में हार रहे हैं। इसलिए उन्होंने प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है।

Previous articleमोदी सरकार की आचोलना करने पर बीच में ही रोक दिया गया मशहूर अभिनेता अमोल पालेकर भाषण, वीडियो वायरल
Next articleWoman cuts off Amol Palekar’s speech after he criticises Modi government, video goes viral