बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का शुक्रवार (30 अप्रैल) को निधन हो गया। 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।
मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह कोरोना संक्रमित होने के बााद उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। सिंह मुख्य सचिव के पहले बिहार के विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक महकमे में शोक की लहर दौड पड़ी।
अरूण कुमार सिंह के निधन पर शोक जताते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, “मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह जी की कोरोना संक्रमण से हुई मौत अत्यंत दुःखद है। अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे।”
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा, “विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”
विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था।
उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
(2/2)— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 30, 2021
विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने शेक संदेश में कहा, “बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह जी की कोरोना संक्रमण के कारण हुई असामयिक मौत पर मर्माहत हूँ। कुछ कहने को शब्द नहीं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।”
बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार सिंह जी की कोरोना संक्रमण के कारण हुई असामयिक मौत पर मर्माहत हूँ। कुछ कहने को शब्द नहीं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 30, 2021
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन से अत्यंत मर्माहत हूं। वे अनुभवी एवं कुशल प्रशासक थे। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।”
राजद के विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि अरुण कुमार सिंह का जाना प्रशासनिक क्षेत्र के लिए राज्य को बड़ी क्षति है। वे व्यवहार कुशल और नेक दिल के इंसान थे। बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने भी सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वे कुशल प्रशासक और शिक्षाविद थे। उनका जाना बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। (इंपुट: IANS के साथ)