लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देशभर में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच ऐसा लग रहा है कि बीजेपी के शीर्ष नेता इस चुनाव को जीतने किसी भी हद तक गिर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बेहद शर्मनाक बयान देते हुए उनके खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर लोगों ने अमित शाह के इस बयान को ‘महिला विरोधी’ करार दिया है।
दरअसल, अमित शाह ने मुकेश अंबानी के चैनल सीएनएन न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी को मिल रहे मीडिया कवरेज से खासे परेशान नजर आए। इस दौरान उन्होंने सभी मर्यादाओं को ताक में रखते हुए प्रियंका गांधी के ‘लिपस्टिक’ का जिक्र कर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए सभी के सामने तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने कब ‘लिपस्टिक’ लगाया मीडिया यह भी दिखाता है। हैरानी की बात यह है कि शाह की टिप्पणी पर वहां मौजूद न्यूज 18 के एंकर सहित सभी पुरुष ताली बजाते नजर आए।
इंटरव्यू ले रहे एंकर ने शाह ने पूछा, “उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस ने प्रियंका जी को भी उतार दिया है। तो इस प्रियंका फैक्टर को आप कैसे देखते हैं?” इस पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “प्रियंका वाड्रा जी 12 साल से राजनीति में हैं और हर चुनाव में इनकी एंट्री होती है। हर चुनाव में आप (मीडिया) प्रियंका जी गाड़ी में बैठीं…अब उन्होंने पानी पिया…अब उन्होंने ‘लिपस्टिक’ लगाया…हर चुनाव में आप करते थे…हमारे लिए कोई नई बात नहीं है…ना उत्तर प्रदेश की जनता के लिए नई बात है…12 साल से वह चुनाव में हैं प्रियंका वाड्रा जी और 12 साल से लगातार हार रही हैं। अब यह 13वां साल है काउंटिंग के दिन देख लेना…”
कांग्रेस ने इस बयान को अमित शाह के मानसिकता से जोड़ते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि बीजेपी महिलाओं को कैसे देखती है। कांग्रेस नेत्री और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस वीडियो पर पलटवार करते हुए लिखा है कि अमित शाह जी प्रियंका जी ने क्या कलर का लिपस्टिक लगाया है किसी भी पत्रकार ने यह रिपोर्ट नहीं की है। हालांकि, यह आपके दिमाग में क्या चल रहा है और बीजेपी महिलाओं को कैसी देखती है इससे पता चलता है। उन्होंने कहा कि इससे आपकी मानसिकता का पता चलता है। प्रियंका ने कहा कि जब सोच बदलोगे तभी देश बदलेगा। जुमलों से काम नहीं चलेगा।
Amit Shah ji,
Priyanka ji ne Kya colour ka lipstick lagaaya hai no journalist has reported ever, however, it being on your mind exposes yet again how BJP views women.The mindset is sexist.Soch jab badloge tabhi desh badlega, jumlon se kaam nahin chalega
pic.twitter.com/foS4gteoPr— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) April 1, 2019
वहीं, प्रियंका गांधी पर शाह के इस शर्मनाक बयान पर नीचे बैठे मुकेश अंबानी के चैनल न्यूज 18 इंडिया के लिए काम करने वाले एंकर अमीश देवगन द्वारा ताली बजाए पर पत्रकारों ने तीखी आलोचना की है। एंकर एवं पत्रकार साक्षी जोशी ने ने ट्वीट कर लिखा है, “26वें सेकेंड पर देखिए एक ख़ास क़िस्म के ‘पत्रकार’ क्या ज़ोरदार ताली बजा रहे हैं। वैसे समस्या @priyankagandhi के लिपस्टिक लगाने से है या उस बात से कि आप लिपस्टिक नहीं लगा सकते? कुछ पुरुषों की sexist सोच सिर्फ उसके चेहरे और शरीर तक ही सीमित हो जाती है।” वहीं, एक पत्रकार रोहिनी सिंह ने लिखा है, “वो ख़ास पत्रकार ख़ुद रोज़ pancake मेकप और lipgloss लगाकर स्टूडीओ आते हैं। तो लिप्स्टिक लगाने पर इतना हंस क्यूं रहे हैं?”
26वें सेकेंड पर देखिए एक ख़ास क़िस्म के ‘पत्रकार’ क्या ज़ोरदार ताली बजा रहे हैं।?
वैसे समस्या @priyankagandhi के लिपस्टिक लगाने से है या उस बात से कि आप लिपस्टिक नहीं लगा सकते? कुछ पुरुषों की sexist सोच सिर्फ उसके चेहरे और शरीर तक ही सीमित हो जाती है। https://t.co/s6B8ZmlPrX— Sakshi Joshi (@sakshijoshii) April 2, 2019
वो ख़ास पत्रकार ख़ुद रोज़ pancake मेकप और lipgloss लगाकर स्टूडीओ आते हैं। तो लिप्स्टिक लगाने पर इतना हंस क्यूँ रहे हैं? https://t.co/pPYRxzjDAn
— Rohini Singh (@rohini_sgh) April 2, 2019
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया, “तड़ीपार का खास ध्यान रहता है महिलाओं की लिपस्टिक पर! क्या करे पुरानी आदत है महिलाओं की जासूसी और उनकी दिनचर्या पर साहब को रिपोर्ट करने का!”
तड़ीपार का खास ध्यान रहता है महिलाओं की लिपस्टिक पर!
क्या करे पुरानी आदत है महिलाओं की जासूसी और उनकी दिनचर्या पर साहब को रिपोर्ट करने का!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 2, 2019
वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शाह के बयान की तीखी आलोचना की है।
देखिए, लोगों की प्रतिक्रियाएं:
प्रियंका गांधी जी के लिपस्टिक पर अमित शाह की बात के 26 वें सेकेंड में @News18India के दल्ले पत्रकार @AMISHDEVGAN का देखिये कितनी हंसी है चेहरे पर और ताली की आवाज देखिये।
बेशर्मी की हद है महिआलों के अपमान की बात है ।इस तरह के पत्रकार लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं। pic.twitter.com/CyGda0QDHs— Berojgar Tabish Ahmad/ताबिश अहमद #NYAYforIndia (@TabishAhmad_) April 2, 2019
इस तथाकथित महिला पत्रकार ने अपने एजेंडे के तहत अनेक शब्दों में एक लिपस्टिक शब्द को लेकर इसको भी महिला बनाम पुरुष बना दिया……
— rahul yadav (@Rahulya50067388) April 2, 2019
लिपस्टिक की बात आ ही गया तो मीडिया के बारी आएगा। pic.twitter.com/tiGBKSj8Zb
— Sabuz Sathi (@sabuz_sathi) April 2, 2019
And look at the maturity of Nirmala Sitharaman ji. She didn’t clap or react . She showed the same maturity in parliament too when PM compared renuka Chowdhary’s laughter with shoorpanakha. A woman is a woman first , a party person later. Men u must know this n mind ur actions
— Sakshi Joshi (@sakshijoshii) April 2, 2019
@AMISHDEVGAN जी, वैसे आपने @priyankagandhi के लिपस्टिक लगाने की बात पर क्या जोरदार ताली बजाई।
? आखिर अंदर की भावनाएं बाहर आ ही जाती हैhttps://t.co/TGG6ujlY4I @Yogita_singh11 pic.twitter.com/OZXpTndd4G— राकेश काटलीपुरा ✍️ (@Rakeshkatlipura) April 3, 2019
इनकी सोच नहीं बदलने वाली , इनकी तो यही विचारधारा है इसी लिए तो भाजपा बलात्कारियों से भरी पड़ी है ।
— Furqan (@Furqan10778186) April 1, 2019