वंशवाद वाले बयान पर अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का किया बचाव, जानिए क्या कहा?

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार(12 सितंबर) को अमेरिका के बार्कले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के छात्रों को संबोधन के दौरान कांग्रेस पार्टी में वंशवाद की राजनीति से जुड़े एक सवाल पर कहा कि भारत को ‘वंश’ चला रहे हैं।हालांकि, राहुल गांधी के इस बयान पर हंगामा शुरू हो गया। उनके बयान पर बीजेपी और बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने निशाना साधा था।

(PTI File Photo)

हालांकि, वशंवाद वाले बयान पर समाजवादी पार्टी(सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष बचाव किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका के दो पूर्व राष्ट्रपति सहित ऐसे कई उदाहरण हैं, जब एक ही परिवार के लोग किसी क्षेत्र में आगे बढ़े हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि राहुल हमारे दोस्त हैं। हालांकि उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति के परिप्रेक्ष्य में कहा होगा। अगर उनसे अमेरिका की राजनीति के बारे में पूछा जाता तो शायद वह भी बता सकते थे कि अमेरिका में भी एक राष्ट्रपति थे, जिनके बेटे राष्ट्रपति बने।

अखिलेश ने कहा कि एक और राष्ट्रपति थे उनकी पत्नी भी राष्ट्रपति बनना चाहती थीं। उनका इशारा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों जॉर्ज वॉशिंग्टन बुश और उनके बेटे जॉर्ज बुश के साथ-साथ बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी की तरफ था। अखिलेश ने कहा कि दुनिया के लोकतंत्र में तमाम उदाहरण हैं, जहां एक परिवार से कोई व्यक्ति आगे निकल जाता है तो उसी परिवार का दूसरा भी उसी क्षेत्र में आता है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने बर्कली में कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय में अपने भाषण के दौरान भारत में वंशवाद के बारे में टिप्पणी की थी। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस पार्टी वंशवाद की राजनीति से अधिक जुड़ी है, इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत को वंश चला रहे हैं।

उन्होंने जाने माने परिवारों में जन्मे कई प्रमुख भारतीयों की सूची पेश करते हुए कहा कि भारत में अधिकतर दलों में यह समस्या है। अखिलेश यादव (यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के पुत्र) एक वंश के वारिस हैं। स्टालिन (तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के पुत्र) एक वंश के वारिस हैं। यहां तक कि अभिषेक बच्चन (बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के पुत्र) भी एक वंश के वारिस है।

इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मुकेश व अनिल अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के पुत्र) का जिक्र करते हुए कहा कि भारत इसी तरह चलता है, इसलिए मेरे पीछे नहीं पड़ें। उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनकी कोई वंशवादी पृष्ठभूमि नहीं है।

Previous articleShinzo Abe coins new acronym “JAI”, twitter promptly puts out acronyms for Veeru and more
Next articleJ&K: अमरनाथ हमले का मास्टरमाइंड लश्कर आतंकी अबू इस्माइल मुठभेड़ में मारा गया