पंजाब में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ निकाय चुनाव में शानदार एंट्री मारी है। निकाय चुनावों में ज्यादात्तर सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना कब्जा कर लिया है। इस बीच, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।
नगर निकाय की 35 सीटों में से 14 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। वहीं, 12 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर है। आठ सीटें कांग्रेस, और अकाली दल ने एक सीट हासिल की है। बता दें कि, चंडीगढ़ निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था।
बता दें कि, इस चुनाव में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है कि, क्योंकि इसके मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा और पूर्व मेयर दवेश मौदगिल को आप उम्मीदवारों ने हरा दिया है। आम आदमी पार्टी ने इसे अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब चुनाव का “ट्रेलर” बताया।
नगर निकाय में मिली इस जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, “चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।”
चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है।चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है।
AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।
इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 27, 2021
दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, “आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बधाई! चंडीगढ़ के लोगों ने अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल में भरोसा जता कर पंजाब में आने वाले बदलाव के संकेत दे दिए हैं। चंडीगढ़ नगर निगम में यह जीत आम आदमी की जीत है।”
आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बधाई!
चंडीगढ़ के लोगों ने @ArvindKejriwal के विकास मॉडल में भरोसा जता कर पंजाब में आने वाले बदलाव के संकेत दे दिए हैं। चंडीगढ़ नगर निगम में यह जीत आम आदमी की जीत है।— Kailash Gahlot (@kgahlot) December 27, 2021
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, “मैं AAP और अरविंद केजरीवाल जी की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी छोटी व ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म बाकी है।”
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]