देश की सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है। लगभग हर राज्य की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। कही ना कही से रोज मासूम बच्चियों और महिलाएं से रेप व छेड़छाड़ की कोई न कोई घटनाएं सामने आती ही रहती है, जो चीख-चीखकर बता रही हैं कि देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। इस बीच, मुंबई में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में 51 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में 51 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में बरेली पुलिस ने एक दलित स्नातकोत्तर छात्र के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लड़की उसके दोस्त की बहन बताई जा रही है।
वहीं, एक अन्य घटना में बेंगलुरु शहर के अशोकनगर पुलिस थाने की सीमा से लगे लैंगफोर्ड रोड पर 22 वर्षीय बीपीओ महिला कर्मचारी के यौन शोषण और मारपीट का मामला सामने आया है। इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।