ग्रेटर नोएडा में 11 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, पीड़िता की हालत गंभीर

0

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक 11 साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार की वारदात सामने आई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बच्ची को इलाज के लिए सेक्टर 30 के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा
प्रतिकात्मक फोटो

सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 साल की बच्ची मंगलवार शाम को शौच करने के लिए जंगल में गई थी, तभी वहां पर एक व्यक्ति पहुंचा और उसने कथित रूप से बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची रोती हुई घर आई तो आस-पड़ोस के लोगों ने उसकी हालत देख, पुलिस को फोन किया।

बताया जा रहा है कि, बच्ची के शरीर में कई चोट के निशान हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ एक बार में कई लोगों के रेप करने की आशंका है। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लड़की के माता-पिता ईकोटेक -3 के पास एक झुग्गी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने लड़की को 3 किमी दूर एक खेत में ले गए और और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी का गैंगरेप हुआ। माता-पिता के अनुसार, एक घंटे बाद जब वह घर लौटी तो उसके निजी अंगों से खून बह रहा था और उसके कपड़े फटे हुए थे।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि राज्य सरकार और प्रशासन दोनों इनके आगे बेबस नजर आ रहे हैं। राज्य में अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि वो घटना को कही भी अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। हर दिन राज्य के किसी न किसी हिस्से रेप, हत्या, लूट जैसी घनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। विपक्ष लगातार योगी सरकार को घेर रहा और यह मांग कर रहा है कि सीएम बोलने की बजाय प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने पर ध्यान दें।

Previous articleहेट स्पीच मामला: अदालत ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने का अनुरोध खारिज किया
Next articleVirat Kohli and Anushka Sharma to welcome their first baby in January 2021, Indian captain shares wife’s photo with baby bump