महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में दरार बढ़ती नज़र आ रही है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके संजय निरुपम ने अपने द्वारा सुझाए गए नाम को खारिज किए जाने के बाद शुक्रवार को पार्टी पर बड़ा हमला बोला।

संजय निरुपम ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर सिस्टमैटिक फॉल्ट हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसे जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया तो पार्टी और बर्बाद हो जाएगी, तबाह हो जाएगी। उन्होंने अपने साथ-साथ पार्टी के अंदर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ साजिश की ओर इशारा किया।
संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से उनके प्रति जो व्यव्हार किया जा रहा है वह अगर बना रहा तो पार्टी छोड़ने की नौबत आ जाएगी। हालांकि, संजय निरुपम ने कहा कि उनमें अभी सहने की क्षमता है और तुरंत वे पार्टी को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा वे जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और जनता के लिए काम करना पसंद करते हैं लेकिन पार्टी की तरफ से इसकी कोई वेल्यू नहीं है।
संजय निरुपम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी छोड़ना चाहूंगा, लेकिन अगर पार्टी के भीतर चीजें इस तरह जारी रहती हैं, तो मुझे नहीं लगता कि मैं पार्टी में लंबे समय तक रह सकता हूं। मैं चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लूंगा। संजय निरुपम ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस पार्टी में शीर्ष नेतृत्व में कोई सुनने वाला नहीं है, उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के चारों तरप चापलूस घूम रहे हैं जो काम करने वाले लोगों की आवाज उनतक पहुंचने ही नहीं दे रहे हैं।
‘Will resign from party if I am not heard’, says Congress’ @sanjaynirupam
while addressing media.Listen in. | #SearchForCongress pic.twitter.com/4HoFsW4JqZ
— TIMES NOW (@TimesNow) October 4, 2019
Congress loyalist @sanjaynirupam lashes out Congress party.
‘Will resign from party if I am not heard’, says Sanjay Nirupam.TIMES NOW’s Siddhant & Prashant with details. Listen in. | #SearchForCongress #Oct24WithTimesNow pic.twitter.com/k43CcFDHk4
— TIMES NOW (@TimesNow) October 4, 2019
पार्टी नेताओं के एक तबके की शिकायत के बाद निरुपम को इस साल लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में मुंबई कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। उनके खिलाफ शिकायत की गई थी कि वह ‘‘एकतरफा ढंग’’ से काम करते हैं। निरुपम की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिन्द देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था। हालांकि, देवड़ा ने आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी लोकसभा चुनाव में मुंबई की छह सीटों में से एक पर भी चुनाव नहीं जीत पाई थी। वर्तमान में मुंबई कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ हैं।