बॉलीवुड की पहली ‘फीमेल सुपरस्टार’ और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी सौतेली बेटी अंशुला कपूर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का पूरा सपोर्ट का रही हैं। बता दें कि, अभी हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने उन लोगों को आड़े हाथ लिया है, जिन्होंने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की सोशल मीडिया पर आलोचना की।
फाइल फोटो- bollywoodlife.comख़बरों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जब बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन ने उनकी सौतेली बहनों को ट्रोल किया, तो अंशुला ने कहा कि मेरी बहनों के बारे में अपशब्द कहना बंद करें। बता दें कि, श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद से ही अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला पिता अपने पिता बोनी कपूर के साथ हैं।
बता दें कि, श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने हर परिस्थिति से डटकर निपटने की बात कही है।
उनके इसी पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने जाह्नवी और खुशी के अलावा उनके पिता बोनी कपूर को लेकर भद्दे कमेंट्स किए। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अंशुला ने पहले इस कमेंट को डिलीट किया और उस यूजर को लिखा कि वे अपनी बहनों के लिए अपशब्द नहीं सुनेंगी।
फाइल फोटो- अंशुला कपूरउस यूजर को टैग करते हुए अंशुला कपूर ने लिखा कि, ‘आपसे गुजारिश है कि आप इस तरह के अपशब्द खासकर मेरी बहनों के लिए इस्तेमाल करने से बचें। मैं इसकी सराहना नहीं करती, इसलिए मैंने कमेंट्स को डिलीट कर दिया है। आपके अंदर मेरे और भाई (अर्जुन कपूर) को लेकर प्यार और जुनून के लिए मैं आभारी हूं। कृपया खुशी फैलाएं और अच्छा माहौल बनाएं, प्यार के लिए शुक्रिया।’
बता दें कि, श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर ने पंजाब में ‘नमस्ते इंगलैंड’ की शूटिंग फिर से शुरू कर ली है। लेकिन अर्जुन की बहन अंशुला कपूर अब भी अपने पिता के साथ हैं।
image- ndtvगौरतलब है कि, बोनी कपूर की पहली शादी मोना कपूर से हुई थी और इनके दो बच्चे हुए अर्जुन और अंशुला कपूर है। साल 1996 में बोनी ने मोना से तलाक लेकर इसी साल श्रीदेवी से शादी रचाई थी। हालांकि, मोना कपूर ने अर्जुन और अंशुला को कभी अपने पिता से दूर नहीं रखा, साल 2012 में मोना कपूर का निधन हो गया।
बता दें कि, हिंदी फिल्मों की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री कही जाने वाली 54 वर्षीय अदाकारा की 24 फरवरी को दुबई स्थित एक होटल के बाथरूम में मौत हो गई थी। डिनर से पहले बाथरूम गईं श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बेहोश होकर पानी भरे बाथटब में गिर गईं। देर तक डूबे रहने से उनकी सांस थम गई।
हालांकि, उनके मौत के तुरंत बाद कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन की बात सामने आई थी। दुबई के अभियोजक कार्यालय ने अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 72 घंटे बाद उनके शोकाकुल परिवार को सौंप दिया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार को दुबई से मुंबई लाया गया।