राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मासूम बच्चियों और महिलाओं से रेप व छेड़छाड़ की बढ़ती वारदातों को लेकर दिल्ली महिला आयोग(डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार(13 फरवरी) से ‘रेप रोको’ नाम से राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है।
बता दें कि, इस अभियान की शुरुआत दिल्ली विश्व विद्यालय मेट्रो स्टेशन से दोपहर 1 बजे मार्च निकाल कर की गई। इस पैदल मार्च में सैकड़ो कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, इस अभियान से आम लोगों को बड़ी संख्या में जोड़ने की कोशिश की जा रहीं है।
उनकी मुख्य मांग छोटे बच्चों से दुष्कर्म करने वालो को 6 माह के भीतर फांसी और दूसरी रेप मामलों में फ़ास्ट ट्रायल है। साथ ही स्वाति ने लोगों से अपील किया कि वो इस अभियान में हिस्सा ले।
बता दें कि, स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आठ महीने की एक बच्ची के यौन शोषण पर केंद्र सरकार से दोषी व्यक्ति को छह महीने के अंदर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की थी। साथ ही स्वाति ने 30 दिनों का सत्याग्रह का एलान किया था।
बता दें कि, आज स्वाति के सत्याग्रह का 14 वां दिन है, वो 14 दिन से वह घर नही गई है। उनका कहना है कि 8 मार्च तक मैं घर नही जाऊंगी। इस सत्याग्रह में उसे सबसे ज्यादा डीयू के छत्रों का सहयोग मिल रहा है।
बता दें कुछ दिनों पहले स्वाति ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक चार्टर भी तैयार किया था। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की है कि वह खुद बच्चियों से रेप के मामलों पर गौर करते हुए उनकी हाई लेवल कमिटी की मांग पूरी करवाएं।इसमें एलजी, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग शामिल हों। यह कमिटी रेप के दोषियों को 6 महीने के अंदर फांसी देने की सजा पर कानून लाने के लिए और विमिन सेफ्टी के बाकी मुद्दों का हल निकालने के लिए काम करे।
आज से मेरा 30 दिन का सत्याग्रह शुरू। मैं 30 दिन अपने घर न जाउंगी। दिन भर आफिस में काम कर, रात में दिल्ली की जगहों का जायज़ा लूंगी, डबल काम करूँगी। आफिस में ही सोऊंगी। 30 दिन का समय देती हूँ मेरी मांग मानने का। सिस्टम बनाओ जो हर हाल में 6 महीने में बच्चों के बलात्कारी को फांसी दे। pic.twitter.com/94lAkJfn0C
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 31, 2018