आज पूरे देश में 71वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश के सभी नेताओं ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, लेकिन वो अपने बधाई संदेश में एक चूक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
संबित पात्रा को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि तुम फर्जी देश भक्त बनते हो, लगता है फेक मार्कशीट बनाई है। तो आइए आपको बता दें कि, आखिर संबित पात्रा ने ऐसा क्या कर दिया है जो लोग उन्हें भला-बुरा कह रहें है।
दरअसल, 15 अगस्त के मौके पर संबित पात्रा ने ट्वीट कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। संबित पात्रा ने यह शुभकामना संदेश हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में दिया। लेकिन संबित पात्रा ने अंग्रेजी में ‘इंडिपेंडेंस डे’ की स्पेलिंग गलत लिख दी। संबित पात्रा ने Independence की जगह Indepedence लिख दिया, उन्होंने अपने स्पेलिंग में ‘N’ लिखना भूल गए। फिर क्या वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए और उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
Wishing You All on the occasion of #IndepedenceDay
आप सभी को #स्वतंत्रतादिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ।— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 15, 2017
देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट
https://twitter.com/SirRavishKumar/status/897314281607184384
गोबर को कोहिनूर कहने वाले,माना तुम isi एजेंट ध्रुवसक्सेना(संघी) के मामा हो लेकिन Independence तो सही से लिखना सिख लोhttps://t.co/9NhUVDSpA8
— काकावाणी کاکاوانی (@AliSohrab007) August 15, 2017
देखाे, इन्होंने जानबूझकर Independence को Indepedence लिखा है इन्हें देश से माफी मागनी होगी ये देश द्रोही है ये आपके ही बोल है संबित
— Housla Prasad (@HousilaJ) August 15, 2017
देश के गद्दारो माफ़ीवीरो को independ लिखना नही आता बनते हे dr ??
— Sanjeev Anand (@SanjeevAnandINC) August 15, 2017
अबे देश पे बोझ स्पेलिंग तो सही लिख दे क्यों देश की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है।।आजादी में योगदान रहता तो शायद ऐसी गलती नही करता pic.twitter.com/hVZg0hAtZ7
— Manish Patwari (@MPatwari) August 15, 2017
Independence की Spelling तो लिखना सीख ले पहले …। गलती तेरी नहीं है आरएसएस की शाखा में यही सिखाया जाता है
— Mohammad Uved ? (@Mohd_Uved) August 15, 2017
देशभक्ति का सर्टिफिकेट बाटने वाले ढोंगी तुझे Independence भी सही नही लिखा जाता क्या,या कही से कॉपी किया है तूने
— ChandraShekhar Bhankrota चंद्रशेखर भांकरोटा (@YUVAMARWADI) August 15, 2017
ये हैं @sambitswaraj जी इनके अंदर देशभक्ति उबाल मार रही है लेकिन इन्हें #Independence भी शुद्ध से लिखना नही आता?? https://t.co/IzbttSc0gO
— Brind Kumar (@brind_kumar) August 15, 2017
गाय का #गोबर की कीमत हीरे से कम नहीं होती।
लगता है आपका दिमाग वो #गाय के गोबर से भी कम है।#Independenceday सही से लिखना सीखो #BJP के जाहिलो— Parvez Pathan پرویز پٹھان (@parvezpathon1) August 15, 2017