दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक और विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ एक महिला ने संगम विहार थाने में छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। उनपर छेड़खानी अभद्र भाषा का इस्तेमाल और धमकी देने का आरोप लगा है।
फोटो- abpnews (AAP विधायक प्रकाश जारवाल)मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला का आरोप है कि 9 जुलाई को विधायक और उसके कुछ साथियों ने उसके घर आकर उसे धक्का दिया और उसके कपड़े खींचते हुए धमकी दी। महिला की शिकायत के बाद संगम विहार पुलिस स्टेशन में विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ख़बरों के मुताबिक, विधायक प्रकाश जारवाल ने अपनी सफाई में कहा है कि महिला दूसरी राजनीतिक पार्टी की कार्यकर्ता है और उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने इस पूरे मामले को साजिश बताया है। बता दें कि, प्रकाश जारवाल दिल्ली के देवली विधानसभा से विधायक आप पार्टी से है।
ख़बरों के मुताबिक, विधायक और पीड़ित महिला के बीच अप्रैल में हुए एमसीडी चुनाव के दौरान भी झगड़ा हुआ था।जिसमें दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई थी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विधायक प्रकाश जारवाल पर तीन महीने पहले भी एक महिला से छेड़खानी का केस दर्ज हो चुका है।