VIDEO: मॉडल को सऊदी अरब में मिनी स्कर्ट पहनना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

वैसे तो हमारे देश में कोई भी लड़की जब चाहे स्कर्ट पहन कर घूम सकती है, लेकिन इन दिनों सऊदी अरब में एक मॉडल के मिनी स्कर्ट पहनने पर हंगामा मच गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि मॉडल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रही मॉडल का नाम खुलूद बताया जा रहा है। वीडियो को सबसे पहले खुलूद के स्नैपचैट अकाउंट पर डाला गया था, इसके बाद इसे यूट्यूब पर भी शेयर किया गया। खुलूद इस वीडियो में मिनी स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं, वह ऐतिहासिक उशायकिर किले में घूम रही हैं।

गौरतलब है कि वीडियो में महिला ने जो वस्त्र दिखाया गया है कि वह सऊदी नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। मालूम हो कि सऊदी अरब में महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर खुद को बुर्के में ढंक कर बाहर निकलना होता है, साथ ही वहां पर महिलाएं खुले बाल और कम कपड़ों में बाहर नहीं निकल सकती हैं।

 मॉडल का मिनी स्कर्ट में वीडियो:

https://twitter.com/KHALED_Z_KSA_24/status/886603213780258821

ख़बरों के मुताबिक, इस लिबास को आबाया के नाम से जानते हैं। राजधानी रियाध से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित एक किले में शूट किया गया था। इस इलाके को सऊदी अरब का सबसे रूढ़िवादी इलाका माना जाता है।बता दें कि, वहीं दूसरी और इसी मॉडल का का एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुले बालों में रेत से खेलते हुए नज़र आ रही है।

देखिए मॉडल का मिनी स्कर्ट में दूसरा वीडियो:

https://youtu.be/NDmwt6R2AT0

मॉडल का यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर कुछ लोग मॉडल के समर्थन में तो कुछ उनके विरोध में उतर आए हैं। साथ ही सऊदी अरब में महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर भी बहस छिड़ गई है।

देखिए कुछ ऐसे ही ट्विट्स:

https://twitter.com/NathaLFC25/status/886973063060959232?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Ftopyaps.com%2Fsaudi-arabia-girl-mini-skirt

https://twitter.com/Votadini1/status/887122077773443072?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Ftopyaps.com%2Fsaudi-arabia-girl-mini-skirt

https://twitter.com/NathaLFC25/status/886973820162199553?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Ftopyaps.com%2Fsaudi-arabia-girl-mini-skirt

Previous article370 रुपए चोरी के आरोप में 29 साल चला मुकदमा, 2 आरोपियों को 5 साल की जेल
Next articleShimla rape case: Accused killed in custody