VIDEO: मुंबई की यह कंपनी महिलाओं को पीरियड के पहले दिन देगी छुट्टी

0

पीरियड के दिनों में महिलाओं के लिए काफी दर्द और असहजता से भरा होता है और ऐसे दिनों में उनको आराम की जरुरत होती है। पीरियड के दौरान महिलाओं की मुश्किलों को कम करने के लिए मुंबई की एक कंपनी ने इस दिशा में पहल शुरु की है, कंपनी ने अपनी महिलाकर्मियों को एक खास तोहफा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की डिजिटल मीडिया कंपनी ने घोषणा की है कि वह महिलाओं को पीरियड के पहले दिन छुट्टी देगी। कल्चर मशीन नाम की इस मीडिया कंपनी ने इस मामले में पहल करते हुए अपनी महिला कर्मचारियों को पीरियड के पहले दिन छुट्टी देने की पॉलिसी निकाली है।

ख़बरों के मुताबिक, इस कंपनी में कुल 75 महिलाएं हैं जिनके लिए कंपनी ने फर्स्ट डे ऑफ लीव पॉलिसी निकाली है।कंपनी में ये पॉलिसी इसी महीने (जुलाई 2017) से शुरू होगी। जिससे यहां काम करने वाली महिलाओं के लिए वुमेन फ्रेंडली एनवॉयरमेंट बनाया जा सके।

कंपनी ने इस पॉलिसी को लागू करने के साथ ही एक वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कंपनी की महिला कर्मचारियों को उनके मुश्किल दिनों पर खुलकर बात करते दिखाया गया कि पीरियड के दौरान वह किस तरह के दर्द से गुजरती हैं।

गौरतलब है कि पीरियड्स के दौरान महिला कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी देने वालों देश में जापान, चीन और ताईवान ने सबसे आगे हैं। इस कड़ी में भारत की यह पहली कंपनी है। जिसने पहल करने जा रही है।

देखिए वीडियो:

Previous articleतो इस वजह से पुरुषों के स्पर्म काउंट में आ रही है कमी!
Next articleVideo- Bajrang Dal goons slap Imam at mosque entrance in Haryana