दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने की रणवीर सिंह की फिल्म 83 को बायकॉट करने की मांग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Boycott83

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 सिनेमाघरों में हिट होने के बाद, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस फिल्म के बहिष्कार का आह्वान कर रहे हैं। राजपूत के फैंस लगातार ट्वीट करके फिल्म 83 को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। दिवंगत अभिनेता के फैंस का कहना है कि रणवीर सिंह ने उनके पसंदीदा एक्टर का मृत्यु के बाद मजाक उड़ाया था, जिस कारण फिल्म 83 बायकॉट होनी चाहिए।

सुशांत सिंह राजपूत

बता दें कि, रणवीर सिंह की फिल्म 83 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, शुक्रवार सुबह से ही ट्विटर पर इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है और कई लोग ‘Boycott 83’ हैशटैग का उपयोग कर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से कई सारे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी है।

दिवंगत अभिनेता के प्रशंसकों ने रणवीर को कथित तौर पर एक चिप्स एड में सुशांत का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया, जो पिछले साल जारी किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत जब जीवित थे तब वो साइंस के बारे में काफी बातें करते थे। रणवीर का ये एड फिल्म सुशांत के फैंस के गले नहीं उतरी और उन्होंने रणवीर सिंह की क्लास लगा दी।

देखें कुछ ऐसे ही ट्वीट:

जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म 83 को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फिल्म 83 को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म 83 में रणवीर सिंह की अदाकारी की भी काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका है। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 में प्रथम क्रिकेट विश्व कप जीतने पर आधारित है।

फिल्म 83 में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, अदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री भी हैं।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous article“तृणमूल कांग्रेस ने गोवा को नहीं समझा”: राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व विधायक सहित 5 नेताओं ने TMC में शामिल होने के 3 महीने बाद ही पार्टी से दिया इस्तीफा
Next articleउत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं! कानपुर में SBI की महिला कर्मचारी के साथ कथित रूप से बर्बरता; ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #JusticeForChetnaYadav