BJP कार्यालय पर तिरंगे से ऊंचा फहराया गया पार्टी का झंडा, वीडियो हुआ वायरल

0

मंगलवार(15 अगस्त) को देश में 71वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया, पीएम मोदी ने लालकिले से तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। साथ ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपने राज्यों में तिरंगा फहराकर लोगों को शुभकामनाएं दी। देश के कोने कोने से ध्वाजारोहण की तस्वीरें आईं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो बीजेपी कार्यालय कौशाम्बी की बताई जा रही है।

इसी बीच यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि कौशाम्बी के मझनपुर बीजेपी दफ्तर पर ध्वाजारोहण हुआ। स्वतंत्रता दिवस भी मनाया गया लेकिन तस्वीर देखेंगे तो समझ जाएंगे की पार्टी के नेताओ को तिरंगे और बीजेपी के झंडे से कितना लगाव है।

दरअसल, पार्टी कार्यालय पर जो तिरंगा फहराया जा रहा है उससे ऊपर बीजेपी का झंडा फहर रहा है। बता दें कि, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बीजेपी नोताओं को खूब खरी खोटी सुनाई जा रही हैं साथ ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

देखिए वीडियो

कौशाम्बी: BJP कार्यालय पर तिरंगे से ऊंचा फहराया गया पार्टी का …

कौशाम्बी: BJP कार्यालय पर तिरंगे से ऊंचा फहराया गया पार्टी का झंडापढ़िए पूरी ख़बरhttp://www.jantakareporter.com/hindi/bjp-office-national-flag/143110/

Posted by जनता का रिपोर्टर on Wednesday, 16 August 2017

 

https://twitter.com/Rana_ayyubb/status/897408376409403392

https://twitter.com/aashurameez4/status/897381218676756480

Previous article‘संस्कारी’ निहलानी के जाने से नवाज को मिली राहत, अब सिर्फ 8 कट के साथ रिलीज होगी ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’
Next articleVIDEO: आरजे मलिष्का के तर्ज पर अब कपिल मिश्रा ने वीडियो जारी कर CM केजरीवाल पर बोला हमला