अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक मीडिया से बात करते हुए बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि, ‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं (रेप) पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं है। यह सामाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, जिससे कोई भी वंचित नहीं रहने वाला है।’
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दुष्कर्म की घटनाओं पर काबू पाने का उपाय भी बताया। उन्होंने कहा, ‘सभी का धर्म है कि समाज के सभी लोगों को अपना परिवार समझें, सभी को अपनी बहन समझने के धर्म का पालन करना चाहिए। संस्कार के बल पर ही इन घटनाओं पर नियंत्रण होगा। सविधान के बल पर नियंत्रण नहीं होगा।’
Sabhi ka dharm hai ki samaj ke sabhi logon ko apna parivaar samajh ke, sabhi ko apni behen samajh ke dharm ka palan karna chahiye. Sanskar ke bal pe hi ispe niyantran hoga. Samvidhan ke bal par niyantran nahi hoga: Surendra Singh, BJP MLA on incidents of rape pic.twitter.com/RwcaJa1Na4
— ANI UP (@ANINewsUP) July 7, 2018
बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया हो। सुरेन्द्र सिंह अकसर अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है।
इससे पहले विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि, ‘ऑफिशियल्स से अच्छा चरित्र वैश्याओं का होता है, वह पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं। पर ये ऑफिशियल्स तो पैसा लेकर भी आपका काम करेंगे कि नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।’
देखिए वीडियो :